Internet , Blogging , Computer knowledge

Saturday, March 23, 2019

Internet Applicatioin

इंटरनेट कई सेवाओं की सुविधा देता है जी की बहुत सी चीजों को Online खरीदने तथा बेचने से लेकर , वेब ब्राउजिंग , एक स्थान से दूसरे स्थान पर transfer ऑफ़ files  , email , www , chat room , blogging , Notice board , तथा इनके अल्वा शॉपिंग से मनोरंजन तक की सभी ऑनलाइन सेवाओं का अध्ययन करेंगे।

E Commerce
E Commerce , इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स के माध्यम से उत्पाद और सेवाओं की खरीद और बिक्री को दर्शाता है।  पारम्परिक खुदरा रिटेल चैनल के मुकाबले , ऑनलाइन खुदरा 24 घंटे की उपलब्धता , वैश्विक पहुंच , उत्पादों की व्यापक श्रंखला एवं कुशल ग्राहक सेवा के कारन अत्यंत सुविधाजनक है।

Business to Consumer
इस परिदृश्य में कम्पनीज अपने सामान ऑनलाइन उन उपभोक्ताओं को बेचती है जो उत्पादों या सेवाओं के उपयोगकर्ता है आमतौर पर B2C ई कॉमर्स वेब स्टोर्स किसी भी आगंतुक और उपयोगकर्ता के दवरा इस्तेमाल किये जा सकते है
उदाहरण :- फ्लिपकार्ट , अमेज़न , स्नैपडील etc.

Business to Business
इस परिदृश्य में कम्पनीज अपने Online सामान एवं सेवा को उपभोक्ता को नहीं बेच कर सीधे अन्य कम्पनीज को बेचती है इसके कुछ उदाहरण है ; अलीबाबा , amazonbusiness आदि।

consumer to consumer : इस परिद्रश्य में उपभोक्ता अपना सामान ऑनलाइन अन्य उपभोक्ताओं को बेचते है इसका एक बहुत लोकप्रिय उदाहरण है eBay http://www.ebay.in है।

Consumer to Business
इस स्थिति में उपभोक्ता आमतौर पर अपने उत्पादों या सेवाओं को पोस्ट करते है , जिन पर कम्पनीज अपनी बोलिया लगती है।  उपभोक्ता बोलियों की समीक्षा करता है और इस कंपनी का चयन करता है जो उसके उत्पादों या सेवाओं का सही डैम लगता है।  एक उदाहरण www.thefreemortgagecalculator.com है

M Commerce :-
मोबाइल कॉमर्स में स्मार्टफोन और व्यक्तिगत डिजिटल सहायको पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट ( PDA ) जैसे वायरलेस हैंडहेल्ड देवीकेस के माध्यम से माल और सेवाओ की ऑनलाइन खरीद और बिक्री की जाती है

M Commerce :-
मोबाइल कॉमर्स में स्मार्टफोन और व्यक्तिगत डिजिटल सहायको पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट ( PDA ) जैसे वायरलेस हैंडहेल्ड देवीकेस के माध्यम से माल और सेवाओ की ऑनलाइन खरीद और बिक्री की जाती है। मोबाइल कॉमर्स वास्तव में आपकी पॉकेट में एक रिटेल स्टोर जैसा है।  मोबाइल फ़ोन्स अत्यन्य लोकप्रिय वेबसाइट होने के कारन आजकल अधिकांश eCommerce वेबसाइट मोबाइल एनेबल्ड होती है या फिर मोबाइल कॉमर्स के लिए कम्पनीज द्वारा मोबाइल अप्प बना दी जाती है।

Internet application

M-Commerce के लाभ

सुविधा :- उपभोक्ता कहि भी किसी भी उत्पाद को अपने स्थान से दूर गए बिना किसी भी समय 24 घंटे खरीद सकते है।  eCommerce वेबसाइट ने पूरी खरीददारी का अनुभव बहुत ही सरल आसान और सुविधाजनक बना दिया है ऑनलाइन शॉपिंग से समय की बहुत बचत होती है ऑनलाइन शॉपिंग में उत्पाद के चयन से लेकर खरीदने और भुगतान करने तक लिया गया समय कुछ मिनट्स का ही होता है।  उत्पादों को प्राय एक सप्ताह  के भीतर ग्राहकों को भिजवा दिया जाता है।  अतः इससे ग्राहकों के लिए डिलीवरी का समय भी बच जाता है।

उत्पाद की श्रंखला :- एक दुकान में एक विक्रेता केवल सिमित उत्पादों को ही रख सकता है लेकिन eCommerce में इस तरह की बाध्यता नहीं होती है eकॉमर्स के मामले में एक विक्रेता उपभोक्ताओं को अपने उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रंखला पेश कर सकता।  है

पैसे की बचत :- ई कॉमर्स मॉडल में विक्रेता सीधे उपभोक्ताओं को सामान बेचते है इससे वे आम तोर पर उपभोक्ताओं की कीमत की तुलना कर सकते है और अपना सामान सबसे काम कीमत पर बेचने वाली ऑनलाइन कंपनी से खरीद सकते। है

भुगतान के विकल्प :- ग्राहक ई कमरेके वेबसाइट पर विभिन्न भुगतान विधियों जैसे की इंटरनेट बैंकिंग , क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड , चेक , कैश ऑन डिलीवरी से भुगतान कर सकते है।

सामान लौटाना :- भारत में अधिकांश e Commrece कम्पनीज़ ने उत्पाद वापस लौटाने की नीतिया बना राखी है इसके अंतगर्त ग्राहक उत्पाद या सेवा से संतोष नहीं होने पर उसे वापस कर सकता है।  इसके अलावा कम्पनीज उत्पादों की बिक्री के बाद भी बेहतर सेवा प्रदान करती है।

राजस्थान ऑनलाइन स्टोर

डिजिटल इंडिया की पहल और इंटरनेट के व्यापक प्रसार ने लोगो में व्याप्त डिजिटल डिवाइड को काम करने में अहम भूमिका निभाई है इसके साथ ही e Commerce ने भारत में शहरी ग्रामीण के अंतर को भी काम किया है।  e Commerce के प्रचलित होने से अब सभी तरह के उत्पाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध हो रहे है।

राजस्थान सर्कार ने e-Bazaar पोर्टल शुरू या है जिसके माध्यम से राज्य के सभी नागरिक सही कीमत पर विभिन्न तरह की वस्तुओ को आसानी से खरीद सकेंगे।

इस पोर्टल की मुख्य विशेषताएँ :-

  1. किसी भी राज्य के नागरिक अपन आर्डर http://www.ebazaar.rajasthan.gov.in के माध्यम से दर्ज़ कर सकते है।
  2. इस तरह के सभी ऑर्डर्स संबधित जिला डाकघर में उपलब्ध e Mitra Kiosks में प्रदर्शित होंगे 
  3. OTP वन टाइम पासवर्ड ग्राहकों के मोबाइल नम्बर पर प्राप्त होगा जिन्होंने सामान खरीदने का आर्डर दिए है।  
  4. वितरण के दौरान ग्राहकों को डाकिये OTP दिखाना होगा।  डाकघर स्पीड पोस्ट से सामान भेजेगा।  

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट :- 

आजकल लोगो को अपने काम और पर्तिबद्धताओ में व्यस्त होने के कारण अपने लिए बहुत थोड़ा समय मिल पता है इसके अलावा स्मार्ट उपकरणों और डिवाइस और इंटरनेट की व्यापक उपलब्धता की वजह से लोग आजकल अपनी शॉपिंग की आवश्यकता इंटरनेट के माध्यम से पूरी करने लगे है।  इससे भारत में कुछ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट बेहद लोकप्रिय हो गयी है और ये खरीदारी को आकर्षित करने के लिए समय समय पर बहुत अच्छे ऑफर्स देती रहती है।   

फ्लिपकार्ट :- आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से न केवल किताबे बल्कि मोबाइल फोन , मोबाइल एक्सेसरीज , लैपटॉप , कंप्यूटर  एक्सेसरीज , कैमरा , फिल्म्स , संगीत , टीवी , रेफ्रीजिरेटर , एयर कंडीशनर , वाशिंग मशीन , कपडे , foowear , mp3 , प्लेयर और कई अन्य खरीद सकते है।  

अमेज़न :- अमेज़न e commerce बाजार में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है , और भारत में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।  ग्राहक अमेज़न से उचित कीमत पर किताबे , CDs ओर इलेक्टॉनिक  सामान खरीद सकते है।  

स्नैपडील :- स्नैपडील पर सभी कुछ उपलब्ध है स्थानीय दैनिक सौदों से लेकर रेस्तरा , स्पा , और यात्रा से लेकर ऑनलाइन उत्पाद।  

Paytm :- पेटीएम की शुरुआत मोबाइल ई वॉलेट आधारित मोबाइल रिचार्ज और बिल भुगतान वेबसाइट के तोर पर हुए अब paytm सस्ती कीमत पर घर की सजावट कपड़े लैपटॉप से मोबाइल तक सब कुछ बेच रहा है।  

जबोंग :- जबोंग फैशन एंड लाइफस्टाइल स्टोर है जो अपने सभी उत्पादों पर भरी छूट प्रदान करता है।  ये परिधान से लेकर घर की सभी जरूरतों का सामान बेचने के लिए ऑफर करता है. 

Share:
Copyright © Knowledge | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com