Internet , Blogging , Computer knowledge

Sunday, March 24, 2019

social networking sites

सोशल नेटवर्किंग साइट्स 

सोशल नेटवर्किंग साइट्स :- एक सामाजिक नेटवर्किंग सेवा या एक ऐसे सामाजिक नेटवर्क या लोगो का मंच है जो आपस में समान रूचि गतिविधिया पृस्ठभूमि या वास्तविक जीवन को साँझा करते है।  एक सामाजिक नेटवर्क सेवा प्रत्येक उपयोगकर्ता को एक प्रोफाइल द्वारा या उसके सामाजिक लिंक द्वारा प्रदर्शित करती है तथा बहुत सी अतिरिक्त सेवाए जैसे करियर सर्विसेज इत्यादि को प्रस्तुत करती है सामाजिक नेटवर्क साइट्स वेब आधारित सेवाओं से सार्वजनिक प्रोफाइल बनाने उन व्यक्तियों की सूचि बनाने जिनसे इस सुचना को शेयर किया जा सके सूचनाओं को देखने की सुविधा प्रदान करता है

सामाजिक नेटवर्किंग साइट्स में उपयोगकर्ता अपने नेटवर्क में लोगो के साथ विचारो , ब्लोग्स , चित्रों , गतिविधिया , घटनाओ और रूचि को शेयर कर सकता है।

फेसबुक एक सोशल नेटवर्किंग साइट है जो आपके परिवार और दोस्तों से आसान तरिके से सम्पर्क रखने में मदद करता है यह मूलतः कॉलेज छात्रों के लिए बनाया गया था। सन 2004 में इसकी स्थापना मार्क ज़ुकेरबर्ग द्वारा की गयी थी।  आज फेसबुक सबसे बड़ी नेटवर्किंग साइट है जिसके दुनियाभर में 1 बिलियन से ज्यादा यूजर है।  फेसबुक आपको मेसेज भेजने और स्टेटस अपडेट करने की सुविधा देता है जिससे आप अपने दोस्तों के सम्पर्क में रह सकते है आप फोटो , लिंक वगैरह भी शेयर कर सकते है।  परन्तु फेसबुक पर शेयर करना बाकि ऑनलाइन कम्यूनिकेशन से अलग है।  जिस प्रकार ईमेल इत्यादि में भेजे गए सन्देश प्राइवेट होते है।  फेसबुक पर आमतौर पर पब्लिक होते है और उस सन्देश को सभी लोग देख सकते है।  हलाकि फेसबुक पर प्राइवेसी टूल्स होते है जिसे आप निर्धारित कर सकते है की आपका सन्देश कोन देखे और कोन नहीं , परन्तु फेसबुक बढ़े तौर पर एक सोशल प्लेटफॉर्म के रूप में डिजाइन किया गया है।  न की सामान्य टूल्स की तरह जो की प्राइवेट होते है।

फेसबुक के कुछ मुख्य पब्लिक फीचर 


मार्केटप्लेस :- मेंबर्स को वर्गीकृत विज्ञापन पोस्ट करने पढ़ने एवं प्रतिक्रिया करने की अनुमति देते है।
ग्रुप्स :- एक जैसी रूचि वाले सदस्य एक दूसरे से सम्पर्क कर सकते है और वार्तालाप कर सकते है।
इवेंट्स :- सदस्य किसी इवेंट की जानकारी दे सकते है और लोगो को आमंत्रित भी कर सकते है।
पेजेज :- सदस्य किसी विशेष टॉपिक पर  पेज बना सकते है।
प्रजेंस टेक्नोलॉजी :- सदस्य यह जान सकते है की कोनसे दूसरे सदस्य ऑनलाइन है।

हर मेंबर के पर्सनल प्रोफाइल पर कुछ मुख्य नेटवर्किंग कंपोनेट्स होते है प्रमुख है वॉल।  यह एक प्रकार का वर्चुअल बुलेटिन बोर्ड है वाल पर चित्र , वीडियो एवं सन्देश लिखे जा सकते है।  दूसरा मुख्य कॉम्पोनेंट है फोटो एल्बम फोटो को सीधे कंप्यूटर डेस्कटॉप से या फिर मोबाइल से भी फेसबुक पर अपलोड किया जा सकता है। फोटो अपलोड करने की कोई निर्धारित सीमा नहीं है परन्तु फेसबुक उन फोटोज को डिलीट कर देगा जो कॉपीराइट के तहत करना मना है या फिर प्रतिबंधित है

social networking sites


इंटरैक्टिव एल्बम एक ऐसा फीचर है जो आपको दोस्तों को एक दूसरे की फोटो पर कमेंट करने की एवं फोटो में लोगो को पहचानने की सुविधा देता है।  एक और इम्पोर्टेन्ट फीचर स्टेटस अपडेट है यह एक प्रकार का माइक्रो ब्लॉग्गिंग फीचर है को की मेंबर्स को छोटे सन्देश प्रचारित करने की सुविधा देत है।

फेसबुक कई प्रकार के प्राइवेसी विकल्प प्रदान करता है।  इसके तहत एक मेंबर अपने संदेशो को सबको दिखा सकता है , कुछ विशेष लोगो को दिखा सकता है या फिर पूरी तरह से गोपनीय रख सकता है।  एक सदस्य यह तय कर सकता है की कोई अन्य मेंबर उसकी प्रोफाइल को फेसबुक पर ढूंढ है या नहीं तय कर सकता है उसकी प्रोफाइल का कोनसा हिस्सा पब्लिक है या नहीं अपनी न्यूज़ फीड पर क्या दिखाना है और किसे दिखाना है। जो लोग फेसबुक के द्वारा प्राइवेट सन्देश प्रेषित करना चाहते है उनके लिए एवं चैट का विकल्प है जो किसी ईमेल सॉफ्टवेयर की तरह काम करता है।

ट्विटर :- 


ट्विटर :- ट्विटर एक ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग सर्विस है जो यूजर को 140 करैक्टर के छोटे सन्देश भेजने व पढ़ने की सुविधा देता है जिन्हे ट्वीट्स कहा जाता है।  पंजीकृत उपभोक्ता सन्देश को पढ़ एवं प्रेषित कर सकते है।  परन्तु अन्य यूजर सिर्फ सन्देश पढ़ सकते है।  ऐसे कंप्यूटर एवं मोबाइल दोनों से संचालित किआ जा सकता है।  ट्विटर मार्च 2006 में बनाया गया था और इसके निर्माता है जैक डोरसे , एवन विल्लिअम्स , बिज़ स्टोन एंड नूह गिलास इसको जुलाई 2006 में लांच किया गया था।

ट्विटर के कुछ मुख्या फीचर 


ट्वीट :- यह सन्देश का एक बात है जो की अधिकतम 140 characters का हो सकता है जिसमे खाली जगह और पंक्चुएशन भी शामिल है।  ऐसे आप एक बहुत छोटे ब्लॉग की तरह समझ सकते यही।

टाइमलाइन्स :- तारीख के हिसाब में संदेशो का संकलन है।  पब्लिक टाइम लाइन में हर सन्देश का संकलन होता है जब आप ट्वीट करते है तो आप खुद की टाइम लाइन देख सकते है।  हर उपभोक्ता की एक विशेष टाइम लाइन भी होती है जिसमे हर उस व्यक्ति के ट्वीट होते है जिसे यूजर फॉलो कर रहा होता है।  आप ट्विटर पर लोगो को फॉलो कर सकते है एवं उन लोगो के द्वारा पोस्ट किये हुए ट्वीट्स पढ़ सकते है।

ट्विटर प्रोफाइल :- टॉप मेनू के सेटिंग लिंक पर क्लिक करके आप अपनी प्रोफाइल में बदलाव कर सकते है।  एक बात का ध्यान रखे की आपके अकाउंट सेक्शन की हर चीज पबिलक को दिखती है अगर आप अपना वास्तविक नाम नहीं दिखाना चाहते तो अपना नाम बदल भी सकते है।  आमतौर पर अपने चेहरे की पिक्चर को प्रोफाइल पिक्चर बनाया जाता है।

फॉलोविंग और फॉलोवर्स :- फॉलोविंग शब्द ट्विटर में अनुसरण के लिए प्रयोग किया जाता है जब आप किसी के ट्वीट को लगातार पढ़ना चाहते है तो अआप उसे फॉलो कर सकते है इसके लिए आपको जिसे फॉलो करना चाहते है उसकी प्रोफाइल पेज पर विजिट करना होगा एवं उसके प्रोफाइल पिक्चर के निचे दिए गए फॉलो बटन पर क्लिक करना होगा एक्स बटन पर क्लिक करने से आपके होम टाइम लाइन पर उस व्यक्ति के ट्वीट्स दिखाई देने लगेंगे।  फॉलो एक तरफा फीचर होता है जब तक कोई अपने अपडेट गोपनीय नहीं रखता उसे आपकी फॉलोविंग रिक्वेस्ट को स्वीकृति देने की जरूरत नहीं है इस स्थिति में उन्हें इस बात का ईमेल मिलेगा की आप उन्हें फॉलो कर रहे है वो नहीं आपके ट्वीट चेक कर सकते है और अगर उन्हें आपके ट्वीट्स पसंद आये तो वो भी आपको फॉलो कर सकते है

Share:
Copyright © Knowledge | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com