Internet , Blogging , Computer knowledge

Monday, March 25, 2019

what is a network

what is a Internet


इंटरनेट सुचना संप्रेषण का एक वैश्विक कंप्यूटर नेटवर्क ऐसे कंप्यूटर जो आपस में कनेक्टेड है।  यह उसेर्स को सुचना आदान प्रदान करने का मंच प्रदान करता है।  इंटरनेट में संचार के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोटोकॉल्स का प्रयोग किया जाता है , जिससे डाटा ट्रांसफर में उद्देश्यपरकता को बनाए रखने में मदद , इन कम्पूटर में सरकारी , विश्व्विद्यालय , कम्पनीज एवं लोगो के व्यक्तिगत कंप्यूटर शामिल है।  जब कोई कंप्यूटर फाइल रिसीव कर रहा होता है तो क्लाइंट कहलाता है तथा जब वह फाइल सेंड कर रहा  सर्वर बन जाता है इंटरनेट पर एक्सेस प्राप्त करने के लिए उस क्षेत्र में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के साथ अकाउंट खोलना होता है। 

what is a network

इंटरनेट का उपयोग


कम्युनिकेशन संचार
इंटरनेट का प्रयोग हम अपने से दूर रह रहे लोगो से संचार करने के लिए  काफी आसानी से कर सकते है। इंटरनेट के आने के पहले ये काम काफी मुश्किल हुआ करता था लेकिन इंटरनेट ने हमारी लाइफ को काफी आसान बना दिया है।  इसके जरिए लोग ईमेल , टेक्स्ट एवं वाइस चैट , तथा वीडियो कॉन्फ़्रेशिनफ के जरिए सन्देश संप्रेषण के कार्य को कर पा रहे है।  इंटरनेट द्वारा प्रदान की गई तेज़ रफ़्तार संचार व्यवस्था हमारे लिए अमूल्य उपहार है वर्तमान में इंस्टेंट मैसेजिंग एवं सोशल मीडिया इंटरनेट के कम्युनिकेशन के कुछ उदाहरणों में से एक है

रिसर्च  ( शोध )
शोध एक ऐसा कार्य है जिसको करने के लिए बड़ी मात्रा में शोध विषय से सम्बंधित साहित्य के पुनरालोकन की आवश्यकता होती है।  शोध विषय से सम्बंधित साहित्य एवं संदर्भ को एकत्रित करना एक कठिन कार्य हुआ करता था,पर जब से इंटरनेट का विकास हुआ है एक क्लिक मात्र से विषय से सम्बंधित पुरे विश्व के हजारो शोध पत्र एवं पुस्तके उपलब्ध हो जाती है।  वर्तमान में शोध विषय के लाभप्रद सैकड़ो जानकारिया आपको इंटरनेट पर मिल जाती है।  साथ ही आप सोशल मीडिया के जरिए आपके विषय से सम्बंधित विश्व के विभिन्न विशेषज्ञों से जुड़ कर शोध समस्या से सम्बंधित परामर्श भी प्राप्त कर सकते है। 

एजुकेशन ( शिक्षा )
वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के प्रसार में इंटरनेट की बड़ी भूमिका नजर आ रही है ऑनलाइन लर्निंग  प्लेटफार्म विकसित हो रहे है , जिसके जरिए लोग रजिस्टर हो आकर घर बैठे शिक्षा प्राप्त आकर रहे है।  साथ ही विकिपीडिया जैसी सोशल साइट्स के जरिए ओपन एजुकेशन रिसोर्सेज विकसित हो रहे है साथ ही विभिन्न शिक्षण संसथान युटुब के जरिए वीडियो लेक्चर अपलोड करके ऑनलाइन इंटरैक्टिव लर्निंग को प्रोत्साहित कर  विभिन्न विषयो से सम्बंधित सेल्फ लर्निंग मैटेरियल की PDF फाइल्स भी उपलब्ध कराई जा रही है।  गूगल स्कॉलर , इनफिबेनेट जैसे तमाम प्लेटफार्म हजरो की संख्या में शोध जर्नल एवं पुस्तके ऑनलाइन मुहैया करा रहे है। 

फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन ( वित्तीय लेनदेन )
वित्तीय लेनदेन से आशय मुद्रा के हस्तातंरण से है।  इंटरनेट ने ऑनलाइन मुद्रा हस्तातंरण प्रणाली को विकसित की है।  जिसके द्वारा आप अपने बैंक खाते से पुरे विश्व में मुद्रा हस्तातंरण कर सकते है।  इसके लिए आपको अपने खाते को बैंक की ऑनलाइन सर्विस से जोड़ना होगा।  इसके उपरांत आप बैंक की वेबसाइट पर लॉग इन करके पुदृ हस्तातंरण के कार्य को आकर सकते है।  इसके अलावा इंटरनेट ने प्लास्टिक मनी की अवधारण को भी विकसित किया है , जिसे डेविट एवं क्रेडिट कार्ड जैसे नामो से सम्बोधित किया जाता है।  इसके द्वारा भी आप बैंक के एटीएम के द्वारा मुद्रा प्राप्त कर सकते है।  साथ ही ऑनलाइन ट्रांजक्शन भी कर सकते है। 

रियल टाइम अपडेट
इंटरनेट आपको विश्व जगत की विभिन्न तजा जानकारियों से अवगत करता है।  इंटरनेट 24 घंटे अपडेट समाचार लोगो तक पहुंचाता है , आप इससे जुड़ कर बिज़नेस , खेल , वित्त , राजनीती , मनोरंजन  एवं बहुत  मुद्दों से संबंधी सूचनाए प्राप्त कर सकते है। 

वर्ल्ड वाइड वेब ( WWW )
वर्ल्ड वाइड वेब एक ओपन सोर्स इनफार्मेशन स्पेस है जहा डॉक्यूमेंट एवं बाकि वेब रिसोर्सेस को उनके यूआरएल द्वारा पहचाना जाता है , ये डॉक्यूमेंट एवं वेब रिसोर्सज हाइपरटेक्सट लिंक द्वारा आपस में जुड़े होते है।  और इंटरनेट के माध्यम से एक्सेस किये जा सकते है। वर्ल्ड वाइड वेब को यूज करके अरबो लोग इंटरनेट पर इंटरेक्ट करते है।  एक विशिष्ट पेज को वर्ल्ड वाइड वेब पर वेब पेज के नाम से जाना जाता है।  इन वेब पेजेज को एक स्पेशलाइज्ड सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करके , जो यूजर की मशीन पर राण होता है एक्सेस किया जाता है।  जिसको वेब ब्राउज़र के नाम से जाना जाता है।  वेब पेजेज टेक्स्ट , इमेजेज , वीडियोस , मल्टीमीडिया कंपोनेंट्स , वब नेविगेशन फीचर जैसे हाइपरलिंक्स आदि से मिल कर बने होते है। 

इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब एक दूसरे के स्थान पर इस्तेमाल होते है लेकिन वे समान मनहि है इंटरनेट हार्डवेयर भाग के रूप में कहा जा सकता है।  यह या तो ताम्बे कर तार , फाइबर ऑप्टिक केबल या वायरलेस कनेक्शन के माध्यम से जुड़े कंप्यूटर नेटवर्क का एक संग्रह है , जबकि वर्ल्ड वाइड वेब सॉफ्टवेयर भाग के रूप में कहा जाता है - यह वेब पेजेज का एक संग्रह है जो हाइपरलिंक और यूआरएल के माध्यम से जुड़े हुए है।  वर्ल्ड वाइड वेब इंटरनेट द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं में से एक है।  ईमेल , चैट , ब्लॉग्गिंग एवं फाइल ट्रांसफर इंटरनेट पर सेवाओं के उदाहरण है।      

ब्राउज़र
सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है जो वर्ल्ड वाइड वेब पर कंटेंट को लॉकेट करने , प्राप्त करने एवं प्रदर्शित करने में उपयोग में आती है , जैसे इमेजेज , वेब पेजेज , वीडियो कन्टेन्ट , आदि।  एक क्लाइंट सर्वर मॉडल की तरह , ब्राउज़र एक क्लाइंट की तरह काम करता है , जो की यूजर के कंप्यूटर पर राण होता है , ब्राउज़र वेब सर्वर मोडल की तरह ब्राउज़र एक क्लाइंट की तरह काम करता है , जो की यूजर कंप्यूटर पर राण होता है।  ब्राउज़र वेब सर्वर को सम्पर्क करके इनफार्मेशन रिकवेस्ट करता है।  उसके बाद वेब सर्वर इनफार्मेशन प्राप्त करके वापिस इनफार्मेशन वेब ब्राउज़र को भेज देता है , ब्राउज़र इस इनफार्मेशन को प्रॉसेस करके कंप्यूटर पर डिस्प्ले कर देता है। 

what is a network

आज के  अतिआधुनिक है एवं पूरी तरह से कार्यात्मक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है जो वेब सरसर पर होस्टेड वेब पेजेज , एप्लीकेशन , जावा स्क्रिप्ट एवं अन्य तरह के कंटेंट्स को प्रॉसेस और प्रदर्शित डिस्प्ले कर सकते है।  वेब ब्राउज़र एक यूजर इंटरफेस , लेआउट इंजन , रेंडरिंग इंजन , जावा स्क्रिप्ट इंटरप्रेटर , यूजर इंटरफेस बेक एंड नेटवर्क एवं डाटा कंपोनेंट्स से मिल बना होता है। 

  1. पीछे  बटन्स क्रमशः वापस पिछले या  जाने के लिए
  2. एक रिफ्रेश या रीलोड बटन , मौजूदा संसाधन को फिर से लोड करने के लिए
  3. एक स्टॉप बटन रिसोर्स लोडिंग रद्द करने के लिए कुछ ब्राउज़रो में स्टॉप बटन को रीलोड बटन के साथ विलय कर दिया जाता है। 
  4. एक होम बटन यूजर के मुख पृष्ठ पर लोब्ने के लिए
  5. एक एड्रेस बार ज वंचित संसाधन या पेज का इनपुट करने में काम आती है। 
  6. एक सर्च इंजन में इनपुट शब्दों के लिए एक सर्च बार।  कुछ ब्राउज़रो में सर्च बार को एड्रेस बार के साथ विलय कर दिया जाता है।  एक स्टेटस बार जो संसाधन या पेज को लोड करने में प्रगति प्रदर्शन करती है साथ में ज़ूमिंग बटन्स भी होते है
  7. व्युपोर्ट ब्राउज़र विंडो के भीतर वेब पेज के दृश्य क्षेत्र
  8. एक पेज के लिए HTML सोर्स को देखने की क्षमता
  9. प्रमुख ब्राउज़र एक वेब पेज के भीतर खोज करने के लिए इंक्रीमेंटल फाइंड फीचर भी गोटा है। 
  10. अधिकतर ब्राउज़र HTTP सिक्योर को सपोर्ट करते है और वेब कैश , डाउनलोड हिस्ट्री , ब्राउजिंग हिस्ट्री को नष्ट करने के लिए त्वरित और आसान तरिके प्रस्तुत करते है। 


दो सबसे लोकप्रिय ब्राउज़र है -

  1. माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर
  2. माइक्रोसॉफ्ट एज और गूगल क्रोम


Share:
Copyright © Knowledge | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com