Internet , Blogging , Computer knowledge

Sunday, March 31, 2019

output devices

आउटपुट डिवाइस 

मॉनिटर आउटपुट की सॉफ्ट कॉपी को डिस्प्ले करने के लिए सबसे लोकप्रिय डिवाइस एक मॉनिटर है यूजर मॉनिटर के साथ आउटपुट को स्क्रीन पर देख , पढ़ सकता है। 


CRT मॉनिटर :- CRT मॉनिटर एक परम्परागत आउटपुट डिवाइस रहा है।  ये एक टीवी के समान होता है।  एक CRT मॉनिटर एक बड़ी केथोड रे ट्यूब होती है जो की अलग अलग पावर की इलेक्ट्रान बिमा का उपयोग करके स्क्रीन के ऊपर पिक्चर बनती है मॉनिटर स्क्रीन का आकार विकर्ण रूप में इंच में मापा जाता है।   मॉनिटर का रिज्युलेशन पिक्सल्स में मापा जाता है।  एक मॉनिटर कियने पिक्सल्स स्क्रीन पर हॉरिजॉन्टली एवं वर्टिकली प्रदर्शित कर सकता है।  ये उसका रिज्युलेशन कहलाता है।  उदाहरण के तोर पर 800 X 600 , 1024 X 768 आदि।  पिक्सल्स बहुत ही छोटे डॉट्स से बने होते है।  जिन्हे मिलकर हम किसी भी इमेज को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जा सकता है।  स्क्रीन पर डॉट्स के बिच की रिक्त जगह को डॉट्स पिच कहा जाता है। एक स्क्रीन में जितने छोटे डॉट पिच होंगे। उस स्क्रीन पर पिक्चर की क्वालिटी उतनी ही बेहतरीन होगी। 

फ्लेट पैनल मॉनिटर :- एक फ्लेट पैनल मॉनिटर आम तोर पर कंप्यूटर से आउटपुट प्रदर्शित करने के लिए एक एलसीडी का उपयोग करता है।  एलसीडी कई पतली परतो से मिलकर बनती है , जब प्रकाश इन परतो से गुजरता है।  तो ये प्रकाश का ध्रवीकरण करती है।  एक परत का ध्रवीकरण , जिसमे की लम्बे पतले अणु होते है।  जिसके क्रिस्टल डिस्प्ले कहा जाता है को पिक्सेल लेवल पर नियंत्रित किया जा सकता है। जिससे पिक्सेल को हल्का या गहरा बनाया जा सकता है।  एलईडी प्लाज्मा डिस्प्ले भी एक फ्लेट पैनल तकनीक ही है जो की आजकल सबसे अधिक इस्तेमाल की जाती है।  विशेष रूप से लैपटॉप में 

सीआरटी मॉनिटर की तुलना में फ्लेट पैनल बहुत हल्का होता है।  आज जो सबसे अधिक और नवीनतम एलसीडी उपयोग की जाती है।  उसमे थीं फिल्म ट्रांजिस्टर का उपयोग में लिया जाता है।  एवं हर एक पिक्सेल को नियंत्रित किया जाता है।  इसलिए पिक्चर क्वालिटी व्यइंग एंगल बहुत बेहतर हुआ है।  एलईडी मॉनीटर्स लाइट एमिटिंग डायोड यूज करते है , जो मॉनिटर में परफॉरमेंस बूस्टर का काम करती है।  एलईडी मॉनिटर मूल रूप से एलईडी मॉनिटर है।  जिसमे एलईडी बैकलाइट लगा हुआ है।  जो एलईडी पैनल को रौशनी शक्ति प्रदान करती है। 

प्रिंटर :-  प्रिंटर इनफार्मेशन को स्थायी पठनीय प्रारूप में प्रदान करता है।  जिसे हम हार्ड कॉपी कहते।  है आम तोर पर आउटपुट एक कागज पर छपा होता है।  प्रिंटर आउटपुट की क्वालिटी डीपीआई में मापी जाती है।  प्रिंटर को मोटे तोर पर इम्पैक्ट और नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर में वर्गीकृत किया जा सकता है। 

प्लॉटर :- प्लॉटर का उपयोग इंजीनियरिंग की उच्च गुणवत्ता अली कलाकृतियों , बिल्डिंग प्लान , सर्किट डाइग्राम , आदि को प्रिंट करने के लिए किया जाता है।  ये प्रिंटर ग्राफिक्स एवं कलाकृतियों को इंक पेनस या इंकजेट की मदद से प्रिंट करते है।  यह आमतौर पर ड्रम प्लॉटर और फ्लैट बम प्लॉटर होते है। 

स्पीकर :- यह मल्टीमीडिया कंप्यूटर का एक हिस्सा है।  स्पीकर ध्वनि विस्तारक का इस्तेमाल करते है। जो कम्पन के द्वारा ध्वनि का निर्माण करते है।  और ऑडियो आउटपुट प्रदान करते है।

मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर :- लोगो की एक बड़ी संख्या के लिए कंप्यूटर आउटपुट प्रदर्शित करने के लिए , मल्टिमीडिया प्रोजेक्टर का इस्तेमाल किया जाता है।  यह व्यापक रूप से मीटिंग्स और कांफ्रेंस के दौरान प्रेजेंटेशन दिखाने के लिए उपयोग में लिया जाता है। 

इम्पैक्ट प्रिंटर

करैक्टर प्रिंटर :- इस प्रकार के प्रिंटर आम तोर पर एक समय में एक करैक्टर प्रिंट कर सकते है।  करैक्टर प्रिंटर के सबसे लोकप्रिय उदाहरण डॉट मेट्रिक्स पिंटर और डेज़ी व्हील प्रिंटर है।  डॉट मेट्रिक्स प्रिंटर प्रिंट हैडर में छोटे छोटे एलेक्ट्रोमग्नेटिकली सक्रिय पिन होते है।  और साथ में एक इंक वाला रिब्बन होता है। जो इम्पैक्ट में इमेज बनता है।  ये प्रिंटर आम तोर पर धीमे होते है।  और शोर भी करते है।  इन प्रिंटरों का इस्तेमाल बड़े बड़े व्यापारिक या व्यवसायिक काम काज में किया जाता है  जहा 80 और 132 कॉलम के पेजो पे सतत मुद्रण की जरूरत होती है। 

लाइन प्रिंटर :- लाइन प्रिंटर एक समय में एक पूरी लाइन प्रिंट करता है।  परम्परागत रूप से लाइन प्रिंटर , चैन प्रिंटर , ड्रम प्रिंटर के रूप में वर्गीकृत किये जा सकते है।  इस प्रकार के प्रिंटर में एक प्रिंट हेड का उपयोग होता है जो की बहुत साड़ी पिनो के विधुत यांत्रिकी द्वारा पेपर तथा प्रिंट हेड के मध्य उपस्थित एक रिबन के बार बार छूने से वांछित अक्षरों को पेपर पर प्रिंट आकर देती है।  इसकी गति प्रिंटर के गुणों के अनुसार 200 से 2000 लाइन प्रति मिनट हो सकती है। 

  1. नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर :- आमतौर पर नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर ज्यादा तेज़ी से प्रिंट करते है।  नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर , इम्पैक्ट तुलना में और बिना आवाज या कम आवाज के साथ काम करते है।  ये करैक्टर को प्रिंट करने के लिए इम्पैक्ट वाली डिवाइस का उपयोग भी करते है।  कुछ लोकप्रिय नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर निचे दिए गए है। 
  2. इंक जेट प्रिंटर :- घर में उपयोग के लिए प्रिंटर का सबसे आम प्रकार कलर इंक जेट प्रिंटर है।  ये प्रिंटर , प्रिंट हेड से इंक की छोटी बूंदों के स्प्रे के द्वारा पेज की इमेज का निर्माण करते है।  रंगीन इमेज बनाने के लिए प्रिंटर को इंक के कई रंगो की जरूरत होती है।  ये प्रिंटर अपेक्षाकृत सस्ता होते होते है , लेकिन प्रिंटर में यूज होने वाले कंसुमेबल जैसे प्रिंटर काट्रिज की लगत उन्हें लम्बे समय के उपयोग के हिसाब से महंगा बना देती है। 
  3. लेज़र प्रिंटर :- लेज़र प्रिंटर कार्यालय और व्यावसायिक प्रयोजनो के लिए अछि क्वालिटी इमेजेज का उत्पादन करता है।  लेज़र प्रिंटर में फोटोसेंसिटिव सामग्री के साथ लेपित ड्रम को चार्ज किया जाता है।  उसके बाद एक लेज़र या एलईडी द्वारा ड्रम और कागज पर जमा हो जाता है।  और हीट के कारण कागज से जुड़ जाता है।  ज्यादातर लेज़र प्रिंटर मोनोक्रोम होते है।  परन्तु अधिक महंगे लेज़र प्रिंटर एक से अधिक रंग वाले टोनर कार्टेज वाले भी होते है।  इन प्रिंटरों की गति को पेजेज प्रति मिनट में मापा जाता है। 
  4. थर्मल प्रिंटर :- यह स्पेशल पेपर पर प्रिंट करने के लिए गर्म तत्वों का उपयोग करता है।  इसका सबसे ज्यादा उपयोग एटीएम से निकलने वाली रसीद की छपाई में किया जाता है हिट संवेदनशील कागज का प्रयोग किया जाता है।  इसकी मुद्रण लगत अधिक है इसलिए केवल पेशेवर कला और डिज़ाइन के लिए इस्तेमाल किया जाता। है  


Share:
Copyright © Knowledge | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com