Jio Gigafiber Service
Jio GIGAFIBER सर्विस 5 सितंबर को होगी पूरे देश में लॉन्च, जियो फाइबर वेलकम ऑफर में फ्री मिलेगी एचडी 4के टीवी मुकेश अंबानी ने बताया कि उनकी योजना 1600 शहरों में 2 करोड़ घरों और 1.5 करोड़ व्यावयायिक इकाइयों तक पहुंचने का है।
Jio GIGAFIBER सर्विस 5 सितंबर को होगी पूरे देश में लॉन्च, जियो फाइबर वेलकम ऑफर में फ्री मिलेगी एचडी 4के टीवी
India TV Paisa Desk
New Delhi रिलायंस इंडस्ट्रीज
के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने company की 42वीं आम सभा में
बहुप्रतीक्षित Jio GigaFiber सर्विस को लॉन्च
करने की date का ऐलान कर दिया
है। मुकेश अंबानी ने बताया कि इस साल 5 सितंबर, 2019 को रिलायंस जियो
की तीसरी वर्षगांठ है और इस अवसर पर देशभर में जियो फाइबर सर्विस को कमर्शियल तौर
पर लॉन्च किया जाएगा।
मुकेश अंबानी ने
बताया कि उनकी योजना 1600 शहरों में 2 करोड़ घरों और 1.5 करोड़ व्यावयायिक इकाइयों तक पहुंचने का है। मुकेश अंबानी
ने बताया कि जियो गीगाफाइबर के लिए 700 रुपए से लेकर 10,000 रुपए प्रति माह
के बीच होंगे प्लान। जियो गीगाफाइबर के साथ उपभोक्ता 500 रुपए प्रति माह के खर्च पर अनलिमिटेड अमेरिका और कनाडा कॉल
कर सकेंगे।
RELATED STORIES
BSNL व MTNL को Jio से हो रही है सबसे ज्यादा कमाई, इसने लिए हैं सबसे ज्यादा मोबाइल टॉवर किराये पर
Jio ने तोड़ी Bharti
Airtel की कमर, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुआ 2,866 करोड़ रुपए का घाटा
RIL AGM 2019: आज मिलेगी खुखखबरी!
Jio Phone 3 OR Jio GigaFiber Plans हो सकते हैं लॉन्च
RIL AGM 2019 Live : 5 सितंबर को जियो
लॉन्च होगी गीगाफाइबर सर्विस, जानिए ये 10 बड़ी बातें
जियो गीगाफाइबर
उपभोक्ता घर बैठे first day first show service का लाभ उठाते हुए new release होने वाली movies
को देख सकेंगे। मुकेश अंबानी ने जियो फाइबर वेलकम ऑफर की घोषणा
करते हुए कहा कि Jio GigaFiber का साल भर का Plan
लेने वाले उपभोक्ताओं को HD/4के TV और 4K सेटटॉप BOX FREE में दिया जाएगा।
जानें क्या है जियो गीगाफाइबर
यह एक High
Speed Internet सेवा है जिसके जरिए Internet
के अलावा आप Calling , TV , DTH की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। Jio
GigaFiber के एक कनेक्शन पर एक साथ 40 डिवाइस कनेक्ट की जा सकती हैं। ट्रायल के
दौरान ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की
स्पीड से डाटा दिया जा रहा है। इसके लिए कंपनी 4500 रुपए सिक्योरिटी के तौर पर ले रही है।
मीडिया रिपोर्ट
के मुताबिक, कंपनी अपनी
बहुप्रतीक्षित रिलायंस जियो गीगाफाइबर (Reliance Jio GigaFiber) सर्विस को कमर्शियल तौर पर 5 सितंबर,2019 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पिछले कई महीनों से देश के कुछ
शहरों में JIO GigaFiber की Testing
कर रही है। खबरों की मानें तो Company रिलायंस JIO GigaFiber सेवा के लिए तीन सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर सकती है,
जिसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये हो सकती है। शुरुआती प्लान इंटरनेट कनेक्टिविटी का
होगा। इसमें 100 एमबीपीएस की
स्पीड से डेटा मिलेगा। दूसरे प्लान में आईपीटीवी का भी एक्सेस मिलेगा। तीसरा प्लान
इंटरनेट एक्सेस, आईपीटीवी सर्विस
और स्मार्ट होम सर्विस के साथ आएगा। प्लान की कीमत 500 रुपये से शुरू होगी और यह 1,000 रुपये से ऊपर तक जाएगी।
JIO GigaFiber Plans के अभी मौजूदा Preview
ग्राहक को सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए कोई
भी शुल्क चार्ज नहीं लिया जा रहा है और अभी प्लान के बारे में भी कोई जानकारी नहीं
है। प्रीव्यू ग्राहकों से 4,500 रुपये या 2,500
रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जा
रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो 600
रुपये प्रतिमाह में कॉम्बो प्लान को उतारा सकती
है जिसके साथ यूजर को ब्रॉडबैंड-लैंडलाइन-आईपीटीवी की सर्विस मिल सकती है। यह
जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आई थी। Jio Triple Play Plan के बारे में भी Information लीक हुई थी और इसके साथ Unlimited Voice
और Data , JIO Home IPTV सर्विस और JIO Appका एक्सेस मिल सकता है।
JIO Fiber में 100MBPS
से 1GBPS की Speed होगी.
JIO Fiber Plan 700 रुपये से Per
Month से शुरू होगा.
JIO प्रीमियम ग्राहक
रिलीज पर फिल्म देख सकेंगे.
JIO Fiber से US,
Canada के लिए 500 रुपये के पैक की भी घोषणा की गई.
विदेश में Call
करने वालों को सौगात देते हुए उन्होंने Intl
Unlimited Calling Pack 500 रुपये Per
Month देने का ऐलान
JIO Fiber का सालाना Pack
लेने पर HD TV मिलेगा.
कैसे कराएं जियो फाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन
अगर आप GigaFiber
की service लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको Company की Official Website पर जाकर Register कराना होगा. आपको अपने घर या Office का Address , Email Id और Phone
Number मुहैया कराना होगा. आपके Phone
Number पर एक OTP आएगा. इसके जरिए Registration वैरिफिकेशन होने के बाद ही आप इसकी Service
ले पाएंगे.
मुकेश अंबानी ने
कहा है कि 5 सितंबर को सभी टैरिफ और Plans
की Information Jio App और Jio की Website
पर उपलब्ध होगी. Jio Fiber Customer ग्राहक जो सालाना Plan लेंगे उनको HD और 4के TV और 4के सेट बॉक्स फ्री दिया जाएगा. इसको Jio Fiber Welcome Offer Name दिया गया है.
मुकेश अंबानी का
कहना है कि लोगों के लिए JIO IoT प्लेटफॉर्म 1
जनवरी 2020 से उपलब्ध होगा. कंपनी का 1 अरब घरों को JIO IoT से जोड़ने का लक्ष्य है. इसके अलावा Company सभी Cable operators के साथ partnership का लक्ष्य लेकर चल रही है. JIO से 2020 तक सालाना 20,000 करोड़ रुपये का कारोबार.
Jio GigaFiber के लिए अब तक 1.5 करोड़ registration हो चुके हैं. मुकेश अंबानी ने AGM में कहा कि Digiral इंफ्रा पर 3.5 लाख करोड़ रुपये
खर्च करने की योजना है.
मुकेश अंबानी ने AGM
में कहा कि Jio GigaFiber के लिए अब तक 5 करोड़ से ज्यादा registration हो चुका है. यह 50
लाख घरों में पहुंच गया है. 1 साल में Jio GigaFiber पूरे देश में पहुंचेगा. उन्होंने बताया है कि Jio के premium ग्राहकों को एक खास सुविधा भी मिलेगी यानी अब वो release
के तुरंत बाद घर बैठे अपनी मनपसंद Moive
देख पाएंगे.
तीन आकर्षक प्लान
1. 700 रुपये के प्लान
में क्या
700 रुपये के
न्यूनतम प्लान में लैंडलाइन से मुफ्त में असीमित कॉल और 100 एमबीपीएस गति का इंटरनेट के साथ एचडी चैनलों के साथ डिश
टीवी का आनंद उठा पाएंगे।
2. 10 हजार रुपये का
प्लान
एक GB per
second की speed , Jio
home TV , Jio IOT (सारे उपकरण internet
से जोड़ने की सुविधा) के साथ release के साथ Films देखने की पेशकश।
3. फॉरएवर या वेलकम
प्लान
मुफ्त कॉलिंग और
इंटरनेट के साथ इसमें ग्राहकों को एचडी या 4के एलईडी टीवी और 4के सेट टॉप बॉक्स मुफ्त मिलेगा।
